NCR Live News

Latest News updates

फतेहगढ़ “डॉ.अनुपम दुबे के आवास पर पुलिस नें दी दबिश, कार्यवाही जारी।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

फर्रुखाबाद हत्या के एक पुराने मामले में पुलिस ने डॉ.अनुपम दुबे के घर दबिश दी। डॉ. दुबे के ना मिलने पर पुलिस नें कुर्की की कार्यवाही कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक वर्षों पूर्व एसआई रामनिवास की हत्या के मामले डॉ. अनुपम दुबे का नाम आया था। इसी मामले में डॉ.अनुपम दुबे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था और वे अदालत में हाजिर नहीं हुए। जिसके बाद 82-83 की कार्रवाई की गयी।
मंगलवार को आगरा से बड़ी संख्या में पुलिस फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी डॉ. अनुपम दुबे के आवास पर पंहुची।पुलिस ने उनके घर और आस-पास के क्षेत्र को छाबनी में तब्दील कर दिया। उनके आवास को जाने वाली गली में किसी को भी गुजरनें की इजाजत नही दी गयी।भनक लगते ही कई अधिवक्ता मौके पर आ गये और उन्होंने डॉ.अनुपम दुबे को गिरफ्तार व कुर्की की कार्यवाही का विरोध किया।अधिवक्ताओं नें पुलिस से कहा कि उन्हें दो दिन का समय दें ताकि वह कोर्ट से अनुमति ले सकें।लेकिन पुलिस नें उनकी एक ना सुनी।
कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप मौके पर आ गये।उनसे भी अधिवक्ताओं नें बात की। लेकिन एएसपी भी इस बात पर राजी नही हुए।उन्होंने कहा की यह गैर जनपद का मामला है। वह केबल सुरक्षा व्यवस्था के लिए आये हैं।फिलहाल कई घंटे की माथा पच्ची के बाद डॉ.अनुपम पुलिस के हाथ नही लगे।जिसके बाद पुलिस नें कुर्की की कार्यवाही शुरू की।

About Author