NCR Live News

Latest News updates

फर्रुखाबाद”खेत की रखवाली करने गए किसान की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में किसान की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। किसान की हत्या से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
कंपिल थाना इलाके के गांव देवरैया निवासी किसान तिलक राम शाक्य (65) रात को खेत पर कटी पड़ी तंबाकू की फसल को रखने गया था। वह चारपाई पर सो रहा था तभी उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई है। घटना के पीछे भूमि विवाद की रंजिश बताई गई है। किसान के एक ही पुत्र है, उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।

About Author