NCR Live News

Latest News updates

फर्रुखाबाद”युवक की निर्मम हत्या कर शव काली नदी में फेंका।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद जिले में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ के गांव मनिकापुर निवासी शैलू उम्र 23 वर्ष 3 अप्रैल2019 को गांव की ही एक किशोरी को ले गया था। पुलिस ने किशोरी की तलाश कर शैलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद किशोरी को कानपुर बालिका गृह भेज दिया गया था। परिजनों ने बताया कि 2 फरवरी 2021 को शैलू जमानत पर छूटकर घर आया था। गांव में रंजिश की वजह से वह अपनी बुआ के घर जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव पकरिया में रह रहा था। एक अप्रैल को वह बाइक की सर्विस कराने फर्रुखाबाद गया था। इसी दौरान वह लापता हो गया। परिजनों ने इसकी जानकारी जहानगंज थाना पुलिस को दी थी। रविवार शाम को गांव बहोरिकपुर के युवक ने अपने खेत के पास काली नदी में शव पड़ा देखा। युवकों ने इसकी जानकारी अपने गांव जाकर दी। इस पर ग्रमीण वहां पहुंच गए। उन्होंने पड़ोसी गांव मनिकापुर में सूचना दी। इस पर शैलू के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान शैलू के रूप में की।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक शैलू के सिर व चेहरे पर वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया है। शव 3-4 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने शैलू के बड़े भाई आशु की तहरीर पर किशोरी के पिता, ताऊ सहित 4 लोगों के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रात को ही आरिपियों के घर दबिश दी। वहां से 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

About Author