बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को अभी पांच दिन ही हुए थे कि विपक्ष को यूपी की योगी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendtra Modi) पर निशाना साधने का मौका मिल गया।कारण पहली ही बारिश में एक्सप्रेसवे पर छिरिया सलेमपुर के पास धंस गई।
इसकी वजह से बुधवार रात दो कार और एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसके बाद धंसे एक्सप्रेसवे का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया. 16 जुलाई को जालौन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था. चित्रकूट से इटावा तक बने इस एक्सप्रेसवे को बनाने में 14800 करोड़ की लागत आई है. इसके बनने के बाद दिल्ली से चित्रकूट महज 6 घंटे में पहुंचने का दावा किया गया था, लेकिन धंसे हुए एक्सप्रेसवे की फोटो वायरल होने के बाद सपा, कांग्रेस के अलावा और खुद बीजेपी (BJP) के एक सांसद ने ही सवाल खड़े कर दिए।वहीं यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक प्राधिकरण के प्रवक्ता दुर्गेश उपाध्याय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गड्ढों की तुरंत मरम्मत कर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को यातायात के लिए खोल दिया गया है।



More Stories
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड आदित्य आनंद गिरफ्तार।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार की मेगा परियोजना से बदलेगी यूपी की तस्वीर।
भक्ति की लहर ने नोएडा को झकझोरा: हज़ारों लोगों ने अनुभव की भक्तिमय कीर्तन की परिवर्तनकारी शक्ति।