Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
आज दिनांक 30/10/2021 को वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की गौतमबुद्धनगर इकाई द्वारा श्रीमती आकांक्षा सिंह पत्नी पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस परिवारों के लिए पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में दीपावली मेले का आयोजन किया गया
जिसका शुभारंभ पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह द्वारा किया गया। मेले में पुलिस परिवार के सदस्यों के लिए दीपावली पर्व से सम्बन्धित दुकानें, बच्चो के लिए झूले व विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया गया।
मेले में पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया गया, जिसमे रंगोली व दीप प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुलिस कमिश्नर द्वारा पुरुस्कृत किया गया। प्रथम बार कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में इस प्रकार के दीपावाली मेले का आयोजन पुलिस परिवार के सदस्यों के लिए किया गया है।

दीपवाली मेले में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिस परिवार के सदस्य व बच्चों ने आगमन कर मेले की शोभा बढ़ाई।



More Stories
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड आदित्य आनंद गिरफ्तार।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार की मेगा परियोजना से बदलेगी यूपी की तस्वीर।
भक्ति की लहर ने नोएडा को झकझोरा: हज़ारों लोगों ने अनुभव की भक्तिमय कीर्तन की परिवर्तनकारी शक्ति।