NCR Live News

Latest News updates

इटावा,, पूर्व प्रधान के बेटे की नौकर ने बेरहमी से हत्या कर दी, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के जसवंतनगर में होली पर नगला नरिया में खून की होली खेली गई, जिसमें 2 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में एक परिवार के मुखिया का पुत्र तथा दूसरा उनका नौकर है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश सिंह के अनुसार पूर्व प्रधान मंडी आढ़तिया अमलेश कुमार यादव ने बताया कि उनका 21 वर्षीय पुत्र गुरवेश उर्फ मयंक शनिवार शाम गोवर्धन मथुरा परिक्रमा करने के लिए रिश्तेदारो तथा गांव के लोगों के साथ गया था। वह रविवार की शाम करीब 5 बजे घर वापस लौटा था और सो गया। रात करीब 11 बजे उसके पिता ने खाने के लिए फोन किया तो उसने मना कर दिया कि वह सो रहा है।खाने का मन नहीं है वह नीचे वाले कमरे मे सो रहा था, वहीं पास में उसका 30 वर्षीय नौकर मुकेश कुमार भी सो रहा था। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे उसके भाई कृपाल सिंह उठे और उन्होंने नीचे आकर खिड़की खोली तो सामने दुपट्टे से लटका हुआ नौकर मुकेश का शव देखा तो वह अंदर गए तो चादर से ढका मयंक का शव मिला। पास में ही कुल्हाडी भी पड़ी मिली।
सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद वह एसपी सिटी प्रशांत कुमार एवं कई थानों के पुलिस बल के साथ नगला नरिया गए और फोरेसिंक विशेषज्ञ व डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि घर में जितने गेट लगे हैं कोई गेट खुला नहीं था, जिसमें दोनो की मौत हुई है। एक पर कुल्हाडी का बार है तथा दूसरे का दुपट्टे से फंदा लगा मिला है। उन्होंने कहा कि पोस्टमाटर्म के बाद ही पता चल पाएगा की इनकी मौत कैसे हुई। घर मे केबल 4 लोग ही थे। परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है अभी परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। वह तहरीर देंगे उसी के हिसाब से पुलिस जांच करेगी। परिजनों के अनुसार मृतक मयंक ने बीएससी कर रखी थी। वह अपने पिता के साथ घर के काम हाथ बंटाता था। मृतक नौकर मुकेश जो लगभग 8 महीने पहले ही आया था और फिरोजाबाद का रहने वाला बताया जा रहा था।

About Author