Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
चंडीगढ़ : उत्तराखंड के बाद भाजपा सरकार के लिए हरियाणा राज्य में भी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। यहां कांग्रेस बुधवार को मनोहर लाल खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। हरियाणा में भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार है। विपक्ष के इस कदम को देखते हुए भाजपा और जजपा दोनों पार्टियों ने अपने विधायकों को विधानसभा में उपस्थित रहने के लिए ह्विप जारी किया है। हरियाणा विधानसभा का इस समय बजट सत्र चल रहा है। किसान आंदोलन के चलते राज्य में भाजपा नेता खुद को मुश्किल स्थिति में पा रहे हैं।
भाजपा के मुख्य सचेतक ने जारी किया ह्विप
हरियाणा सरकार के मंत्री एवं भाजपा के मुख्य सचेतक कंवर पाल ने मंगलवार को कहा, ‘हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भारतीय जनता विधायक दल के सभी सदस्यों से 10 मार्च को सदन में लगातार उपस्थित रहने का अनुरोध किया जाता है।’ व्हिप जारी करते हुए उन्होंने कहा, ‘नेतृत्व की अनुमति के बिना वह सदन से बाहर न जाएं। चर्चा के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा होगी। सदस्यों से अनुरोध है कि वे मतविभाजन और मतदान के समय उपस्थित रहें।’



More Stories
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार ने हरियाणा के करनाल में भारत की शान महाबली ग्रेट खली को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट का राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया।