12/02/2021 शुक्रवार
मेष
कोई मनोवांछित कामना पूरी होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य अच्छा बना रहेगा। समझदारी और धैर्य पूर्वक समस्या से निजात पा लेंगे। अपनी ऊर्जा का कुशल प्रयोग कर लेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के लिये उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों का भी गम्भीरता से मूल्यांकन करेंगे।
वृषभ
व्यवसाय में बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। करियर में तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। प्रणय जीवन को लेकर थोड़ा सावधान रहेंगे। रुका हुआ कार्य शाम तक सिद्ध हो सकता है। आपने व्यवहार से परिजन प्रसन्न रहेंगे। धन-सम्पदा में वृद्धि होगी।
मिथुन
परिवार जनों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। लोगों के बीच आपकी छवि बहुत अच्छी बनेगी। मित्रों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी।
कर्क
कार्यक्षेत्र में ओवर टाइम करना पड़ेगा। सन्तान के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। बदलती परिस्थितियों को लेकर भ्रमित न हों। गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं।
सिंह
नौकरीपेशा लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। आपके काम की प्रशंसा होगी। उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। घर में छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। एसीडिटी की समस्या हो सकती है।
कन्या
किसी की बातों पर ज्यादा भरोसा न करें। नजदीकी सम्बन्धों में कटुता आ सकती है। पारिवारिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफल होंगे। आपका मन शान्त रहेगा। रुचिपूर्ण गतिविधियों में धन खर्च करेंगे।
तुला
मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास रखें। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर संयमित रहें। टैक्स सम्बन्धी मामलों को लेकर थोड़े सचेत रहें।
वृश्चिक
कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आपको किसी भी स्थिति में आपको स्वाभिमान नहीं त्यागना चाहिये। बुजुर्ग महिलाओं से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। गलत आदतों और सम्बन्धों से दूरी बनायें। सामाजिक और राजनीति से जुड़े लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
धनु
अनुभवी व्यक्तियों से आपको मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कोई नया प्रोजेक्ट आज शुरू कर सकते हैं। शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। ज्ञान और विज्ञान के विचारों में मन लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। वाणी की सौम्यता से आपको सम्मान मिलेगा।
मकर
मूल्यवान वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अभिमान में आकर गलत बातों पर तर्क न रखें। आजीविका के क्षेत्र में कठिनाई आयेगी। जीवनसाथी के साथ बहस न करें। मित्रों से अपने दिल की बात शेयर करेंगे।
कुंम्भ
आज आपको स्वयं के लिये समय निकालना चाहिये। दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। लेकिन शाम को आज पार्टी के मूड में रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व और नियन्त्रण बना रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।
मीन
अपनी बुद्धि का कुशल प्रयोग करेंगे। आपको जॉब में परेशानी आ सकती है। कोई बड़ा काम हांथ में न लें। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। किसी विवाद में न पड़ें।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा
(मस्तिष्क रेखा विशेषज्ञ)8651823024



More Stories
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
फर्रुखाबाद” गंगा में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, 2 की तलाश जारी।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
2021: चैत्र नवरात्रि की पारण तिथि से लेकर मां दुर्गा की सवारी और जानें घटस्थापना के शुभ मुहूर्त व विधि ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
महाशिवरात्रि पर कालसर्प दोष की शान्ति के उपाय कैसे करें। जानिए आचार्य अनुपम गुप्ता से।