13/02/2021 शनिवार
मेष
आर्थिक साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर बना रहेगा। प्रसिद्ध व्यक्तियों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। कार्यालय का वातावरण आपके लिये अनुकूल रहने वाला है। प्रेमी जन से दिल की बात कह सकते हैं।
वृषभ
किसी क्रिएटिव काम में आप भाग ले सकते हैं। आज घर पर आराम करने की सोचेंगे। परिश्रम का सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज काफी व्यवहारिक रहने वाले हैं। पुराने मामले आज सुलझ सकते हैं। जिस काम को आप सबसे ज्यादा पसन्द करते हैं वही करने का प्रयास करेंगे।
मिथुन
आपके विचारों को पर्याप्त सम्मान मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई को विद्यार्थी काफी समय देंगे। अपने भाग्य पर पूरा भरोसा रखें। इधर-उधर के विचारों में खोये रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। बौद्धिक कार्यों में संलग्न रहेंगे। दिनचर्या असन्तुलित हो सकती है।
कर्क
अपनी क्षमता के अनुसार ही धन खर्च करें। परिवार और कार्यक्षेत्र के निर्धारित नियमों के पालन में कोताही न करें। कई सारे काम एक साथ न फैलायें। घर का कोई विद्युतीय उपकरण खराब हो सकता है। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित रहेंगे।
सिंह
गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार और समाज के लोग आपसे सलाह की अपेक्षा रखेंगे। अपनी भावनाओं को संयमित रखें। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होने की सम्भावना है। शोध कार्य से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।
कन्या
व्यापार में कुछ जोखिम भरे लेन-देन कर सकते हैं। बच्चों को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे। अपनी बुद्धि का प्रयोग कुशलता से करेंगे। अधूरे कार्य आसानी से निपट जायेंगे। सृजनात्मक कार्यों में मन लगेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।
तुला
जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया रखें। व्यापार में विवाद का सामना करना पड़ेगा। महिलाओं के लिये दिन कुछ चुनौतीपूर्ण है। धर्म और अध्यात्म में विशेष रुचि लेंगे। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। सभी कार्य लगन से करेंगे।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में ईर्ष्यालु लोग आपके विषय में दुष्प्रचार कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने का प्रयास करेंगे। किसी की भी बातों में आकर प्रतिक्रिया न दें। आज शान्त होकर सबको सुनें। शीघ्र ही परिस्थितियाँ आपके पक्ष में आ जायेगी।
धनु
आज व्यवहार कुशलता का परिचय देंगे। वकीलों और फाइनेंस से जुड़े लोगों को करियर में उन्नति के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रात में कोई मित्र आपके घर आ सकते हैं। रिश्तों में मधुरता का एहसास होगा। अधियाकरियों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
मकर
शेयर मार्केट आदि से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अनिश्चितता का वातावरण रहेगा। लोगों से ज्यादा बातें न करें। आसपास के लोग परेशानी खड़ी कर सकते हैं। गुस्से पर नियन्त्रण रखें वरना लोग आपसे दूरी बना लेंगे। प्रेमी जन की भावनाओं को समझें।
कुंभ
आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पण भाव रखेगा। रिश्तों में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। दूसरों की भलाई का विचार करेंगे। आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने काम को लेकर एकाग्र रहेंगे।
मीन
अपच की शिकायत हो सकती है। मान-प्रतिष्ठा की हानि होने की सम्भावना है। आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। ऑफिस के लोग आपकी चिन्ता का कारण बन सकते हैं। भावुक होने के बजाय अपने अनुभवों के आधार पर काम करें।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा (मस्तिष्क रेखा विशेषज्ञ) 8651823024



More Stories
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
फर्रुखाबाद” गंगा में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, 2 की तलाश जारी।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
2021: चैत्र नवरात्रि की पारण तिथि से लेकर मां दुर्गा की सवारी और जानें घटस्थापना के शुभ मुहूर्त व विधि ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
महाशिवरात्रि पर कालसर्प दोष की शान्ति के उपाय कैसे करें। जानिए आचार्य अनुपम गुप्ता से।