18/02/2021 बृहस्पतिवार
मेष
आज आपको बहुत अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। अधिकारी आपके प्रमोशन की चर्चा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है। जीवनसाथी आपकी निष्ठा और समर्पण से प्रभावित रहेगा।
वृषभ
कुछ पुरानी बातों को लेकर थोड़े व्यथित रहेंगे। छात्र अपनी पढ़ाई से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। विदेश में रह रहे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। लम्बी यात्रा कष्टकारी हो सकती है। कानून के विरुद्ध कोई काम न करें।
मिथुन
अपने खर्चों पर लगाम लगायें। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहने वाला है। आपका कोई बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट आज सफलतापूर्वक अपने अंजाम तक पहुँच सकता है। सद्कार्यों में मन लगायें। आपको हमेशा पॉज़िटिव रहना चाहिये।
कर्क
जीवनसाथी से अपने कार्यक्षेत्र की बातें शेयर करेंगे। पुराना दिया उधार आज आपको वापस मिल सकता है। पदोन्नति के अवसर मिलने की सम्भावना है। धार्मिक दृष्टि से काफी अच्छा समय है। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। भोग-विलास की वस्तुओं को खरीद सकते हैं।
सिंह
कपड़ों के व्यापारियों को बेहतरीन सफलता मिल सकती है। सरकारी अधिकारियों का प्रदर्शन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। परिवार का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। सम्पत्ति के विवादों का निपटारा होगा। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।
कन्या
आपका प्रेमी आज रूठ सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर चिन्ता में हो सकते हैं। पदोन्नति बाधित हो सकती है। आलस्य और प्रमाद में दिन बर्बाद न करें। कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन पर पूरी तरह से विचार कर लें। व्यर्थ में बातों को न खींचें।
तुला
कार्यक्षेत्र में मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आय के नये स्तोत्र विकसित हो सकते हैं। नया वाहन और मकान खरीदने का विचार बनायेंगे। सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। परिवार में प्रसन्नता और परस्पर आत्मीयता का भाव मधुर होगा।
वृश्चिक
मानसिक रूप से प्रसन्नता का एहसास होगा। धार्मिक आचरण के कारण मन शान्त रहेगा। लम्बे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहेंगे। अपनी प्रतिभा का समुचित प्रयोग करेंगे। साझेदारी के कार्यों से आपको लाभ मिलेगा।
धनु
सहकर्मियों के कारण आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। रिश्तों में मधुरता का भाव रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी समस्या का समाधान प्राप्त होने से मानसिक रूप से सन्तुष्टि का भाव रहेगा। लोग आपके प्रति बहुत ही अच्छा भाव रखेंगे।
मकर
धर्म-अध्यात्म और परोपकार में रुचि लेंगे। अपने रुचि का कोई काम कर सकते हैं। शरीर में थकावट का भाव रहेगा। क्रोध और उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अटक सकता है।
कुंम्भ
ट्रेवलिंग का विचार बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल प्रतीत होगा। ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।
मीन
नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपनी वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों और उद्यमों में रुचि लेंगे। घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा
(मस्तिष्क रेखा विशेषज्ञ)8651823024



More Stories
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
फर्रुखाबाद” गंगा में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, 2 की तलाश जारी।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
2021: चैत्र नवरात्रि की पारण तिथि से लेकर मां दुर्गा की सवारी और जानें घटस्थापना के शुभ मुहूर्त व विधि ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
महाशिवरात्रि पर कालसर्प दोष की शान्ति के उपाय कैसे करें। जानिए आचार्य अनुपम गुप्ता से।