Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
09/03/2021 मंगलवार
मेष
कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव मजबूत होगा। सम्मानित व्यक्तियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सन्तान की प्रगति से गर्व की अनुभूति होगी। ऑफिस में आपका वर्चस्व मजबूत होगा। पैतृक सम्पत्ति के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा।
वृषभ
परिस्थितियों को सही दिशा में प्रयोग करने की कोशिश करें। धार्मिक कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। व्यावसायिक यात्रा का लाभ मिलेगा। नयी नौकरी के लिये इंटरव्यू दे सकते हैं। मेहनत का सकारात्मक फल मिलने से मानसिक सन्तोष प्राप्त होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों को मधुर बनाने का प्रयास करेंगे।
मिथुन
मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। अनावश्यक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। गुस्से के कारण परिजनों से मतभेद उभर सकते हैं। अपनी योजनाओं में अचानक बदलाव न करें।
कर्क
अपनी क्षमताओं का सदुपयोग करें। व्यवसाय में विशेष आर्थिक निवेश कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। समाज के कार्यों में आप सहयोग करेंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित रहेंगे। आराम और मनोरञ्जन के मूड में रहेंगे।
सिंह
जीवनसाथी के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सभी काम सुचारू रूप से हो जायेंगे। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है। अपनी योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं। मार्केटिंग और फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा।
कन्या
अपने ऊपर अत्यधिक विश्वास करने से बचें। कोई बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेने का अवसर मिलेगा। समय की महत्व को कम न आँकें। करियर में आगे बढ़ने के लिये सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकते हैं।
तुला
अपने विचारों को सदैव सकारात्मक रखें। नकारात्मक विषयों पर चिन्तन करने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। नये कारोबार को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक
घर के लिये उपयोगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। आपकी दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जॉब में स्थानान्तरण और पदोन्नति दोनों की सम्भावना प्रबल है।
धनु
कानूनी अड़चनों को दूर कर लेंगे। अपने कार्यों को दूसरों पर न थोपें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। सभी काम सुचारू रूप से चलेंगे। अपनी दबी हुई क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास करेंगे। गैस और अपच की समस्या होने पर ध्यान दें।
मकर
प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। रिश्तों की मर्यादा को ध्यान में रखें। लोग आपके विचारों को सुनने के लिये उत्सुक रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में सुदृढ़ होगी।
कुंभ
वाहन प्रयोग में आपको सावधानी रखनी चाहिये। परिवार की जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। ईर्ष्या रखने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। चंचलता और जिद्दी व्यवहार के कारण परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में उलझनों का सामना करना पड़ेगा। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं।
मीन
आपमें परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। व्यवसाय में सार्थक लाभ मिलने से मन उत्साहित रहेगा। कोई विशिष्ट कार्य होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा (मस्तिष्क रेखा विशेषज्ञ) 8651823024



More Stories
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :