Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
23/02/2021 मंगलवार
मेष
विदेश से सम्बन्धित परियोजनाओं से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके व्यवहार से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। गृहस्थ जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। ऑफिस का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कड़ी मेहनत का परिणाम आज आपको प्राप्त होगा
वृषभ
समाज में आप मेलजोल बढ़ा सकते हैं। अनजान व्यक्तियों से लेन-देन में सावधानी रखें। माता-पिता से आशीर्वाद प्राप्त होगा। अपने दिल की बात किसी से न करें। दिनचर्या और जीवनशैली को सन्तुलित रखने का प्रयास करें। स्वजनों से विरोध न लें
मिथुन
अचानक धन प्राप्त होने की सम्भावना विकसित हो सकती है। घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे। व्यावसायिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन में उन्नति के नये अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।
कर्क
परिवार और समाज में आपको सन्तुलन बनाकर रखना होगा। मौसम में लगातार आ रहे परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। कठिन विषयों को समझने का प्रयास करेंगे।
सिंह
भावनात्मक बातों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ जुड़े रहेंगे। प्रियजन से अपने मन की भावना व्यक्त करेंगे। किसी मित्र से आप मदद लेने वाले हैं। बेरोजगारों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा।
कन्या
आपको कार्यक्षेत्र में पद और अधिकार दोनों ही प्राप्त होंगे। अधिकारी वर्ग के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। निराशाजनक विचारों से आपको दूर रहना चाहिये। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर शिक्षकों से सलाह लेंगे। पुण्य कार्यों में आपका मन लगेगा। सन्तान के व्यवहार से आनन्दित रहेंगे।
तुला
घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। घर-गृहस्थी की समस्या को सुलझा लेंगे। जीवनसाथी के विचारों से सहमत रहेंगे। अपनी योग्यता और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। नये विचारों को कार्यान्वित करने के लिये उपयुक्त समय है। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे।
वृश्चिक
जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। तनाव भरे विचारों के कारण आपको परेशान होना पड़ेगा। नये कार्यों को शुरू करने में जल्दबाजी न करें। कुछ अच्छा करने का संकल्प मन में रहेगा। घरेलू समस्याओं को शान्ति से निपटा लेंगे।
धनु
ऑनलाइन व्यापार से जुड़े लोगों को आपको सफलता मिल सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं। दूसरों की आलोचना पर ध्यान न दें। कुँवारे लड़कों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं।
मकर
आपको जॉब में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पुराने मित्रों के साथ आपने सम्बन्ध और मधुर होंगे। ऑफिस में काम मन्द गति से पूर्ण होंगे। धर्म-कर्म में आप रुचि लेंगे। परिजनों के साथ हास-परिहास में समय बितायेंगे।
कुंभ
लोकोपवादों से आपको बचना चाहिये। शिक्षा में बाधा आ सकती है। कुछ नजदीकी लोग आपको दुख पहुँचा सकते हैं। श्वसन से सम्बन्धित बीमारी झेलनी पड़ेगी। लवमेट्स के लिये दिन उत्तम रहने वाला है। गुस्से पर नियन्त्रण रखें।
मीन
गैस और अपच जैसी समस्या हो सकती है। रिश्तों में मधुरता बनाये रखने के लिये विनम्रता बनाये रखें। युवाओं को बौद्धिक संगत करनी चाहिये। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिये समय अच्छा है। आज एकान्त में बैठकर आत्मनिरीक्षण अवश्य करें।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा (मस्तिष्क रेखा विशेषज्ञ) 8651823024



More Stories
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
फर्रुखाबाद” गंगा में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, 2 की तलाश जारी।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
2021: चैत्र नवरात्रि की पारण तिथि से लेकर मां दुर्गा की सवारी और जानें घटस्थापना के शुभ मुहूर्त व विधि ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
महाशिवरात्रि पर कालसर्प दोष की शान्ति के उपाय कैसे करें। जानिए आचार्य अनुपम गुप्ता से।