NCR Live News

Latest News updates

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और वैक्सीन की कमी पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह उत्सव नहीं है।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

दिल्ली देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है।आज एक दिन में अब तक के सबसे ज़्यादा मामले रिकॉर्ड किये गए है।वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने स्तिथि को लेकर कहा है की यह उत्सव नहीं है।
राहुल गांधी ने आज ट्वीट करते हुए लिखा की,” बढ़ते कोरोना संकट में वैक्सीन की कमी एक अतिगंभीर समस्या है, ‘उत्सव’ नहीं- अपने देशवासियों को ख़तरे में डालकर वैक्सीन एक्सपोर्ट क्या सही है? केंद्र सरकार सभी राज्यों को बिना पक्षपात के मदद करे. हम सबको मिलकर इस महामारी को हराना होगा।
रिकॉर्ड मामले हुए दर्ज
पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 1,31,968 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए, जिन्हें मिलाकर देश में संक्रमण के कुल पुष्ट मामलों की तादाद 1,30,60,542 हो गई है. इसके अलावा, देशभर में पिछले 24 घंटे के दौरान 780 लोगों ने कोरोना संक्रमण के चलते जान भी गंवाई है, जिसके बाद कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 1,67,642 हो गई है. इस रोग से अब तक 1,19,13,292 लोग ठीक भी हो चुके हैं, और इस वक्त देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 9,79,608 है।
पीएम ने की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अधिकतर राज्यों में प्रशासन सुस्त नजर आ रहा है और ऐसे में केस बढ़ रहे हैं, एक बार फिर से युद्ध स्तर पर काम करना जरूरी हो गया है. पीएम ने कहा कि अच्छा होगा हम कोरोना कर्फ्यू रात के 9 बजे या 10 बजे लगाएं, ताकि सुबह मैं बाकी काम हो सके।साथ ही कहा कि कोरोना कर्फ्यू के रूप में प्रचार करना है, ताकि लोग इस पर ज्यादा ध्यान दें. पीएम ने कहा कि सवा लाख से 10 हजार से भी नीचे मामले लाए थे, फिर हम ऐसा कर सकते हैं।
हमारे पास पहले के मुताबिक कोरोना से निपटने के लिए अच्छे संसाधन है।अब हमारे पास वैक्सीन भी है।अब हमारा बल माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने पर होना चाहिए. नाइट कर्फ्यू की जगह कोरोना कर्फ्यू का शब्द इस्तेमाल करे, इससे सजगता बनी रहती है. देश में इस बार कोविड संक्रमण की बढ़ोतरी पहले से भी तेज है. हम सब के लिए यह चिंता का विषय है।इस बार लोग पहले की अपेक्षा बहुत लापरवाह हो गए हैं।
महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्य फ़र्स्ट वेव की पीक को भी क्रॉस कर चुके हैं।कुछ और राज्य भी इस ओर बढ़ रहे हैं।हम सबके लिए ये चिंता का विषय है। आज हम जितनी ज्यादा वैक्सीन की करते हैं, इससे ज्यादा हमें टेस्टिंग पर बल देने की जरूरत है।टेस्टिंग और ट्रेकिंग की बहुत बड़ी भूमिका है. टेस्टिंग को हमें हल्के में नहीं लेना होगा।

About Author