NCR Live News

Latest News updates

गौतम बुद्ध नगर,,उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम की अध्यक्षता में कल कलेक्ट्रेट सभागार में होगी महिला उत्पीड़न/सुरक्षा संबंधी प्रकरणों की जनसुनवाई व समीक्षा बैठक।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

गौतम बुद्ध नगर जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रोबेशन अधिकारी गौतम बुध नगर अतुल कुमार सोनी ने सर्वसाधारण का आह्वान करते हुए उन्हें जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम कल 3 फरवरी 2021 को सुबह 11:15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार गौतम बुद्ध नगर में संबंधित विभाग अधिकारियों के साथ महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं व महिला उत्पीड़न/सुरक्षा संबंधी प्रकरणों पर समीक्षा बैठक/महिला जन सुनवाई करेंगी। उन्होंने इच्छुक महिलाओं का यह भी आह्वान किया कि आयोजित होने वाली जनसुनवाई में इच्छुक महिला अपना शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर जनसुनवाई में उपस्थित हो सकती हैं।

About Author