NCR Live News

Latest News updates

ग्रेटर नोएडा के चक्रसेनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में भारी पुलिस बल को किया गया तैनात।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

ग्रेटर नोएडा के चक्रसेनपुर गांव में एक युवक की दिनदहाड़े आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए पीड़ित के परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस से पहले ही हत्या की आशंका जताई थी लेकिन पुलिस के द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया गया जिसके चलते बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियां बरसा कर उसकी हत्या कर दी मृतक के परिजनों में आक्रोश है और उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक वह सबको पुलिस के हवाले नहीं करेंगे जिसके चलते गांव में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया।


ग्रेटर नोएडा दादरी कोतवाली क्षेत्र के चक्रसेनपुर गांव के पास कार में सवार अमित की उस समय हत्या कर दी जब अमित किसी काम से सिकंदराबाद की तरफ से वापस अपने गांव चक्रसेनपुर लौट रहा था जैसे ही अमित अपनी शिफ्ट कार से चक्रसेनपुर गांव के पास पहुंचा तभी आधा दर्जन बदमाशों ने एक के बाद एक कई गोलियां चलाकर अमित को मौत के घाट उतार दिया पीड़ितों का कहना है पुरानी रंजिश के चलते अमित की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है पीड़ितों का कहना है कि बदमाश मोटरसाइकिल और गाड़ियों से आए थे और हत्या की वारदात को अंजाम देकर वापस फरार हो गए सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए जैसे ही अमित की हत्या की सूचना पुलिस को लगी पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन मृतक के परिजनों के गुस्से के सामने पुलिस कुछ ना कर सकी और भारी पुलिस बल को गांव में पीएससी के साथ तैनात किया गया लेकिन उसके बावजूद भी मृतकों के परिजनों का कहना है कि वह अमित के शव को पुलिस के हवाले तब करेंगे जब आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


मृतक अमित के परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है जिसकी शिकायत उन्होंने बीते दिनों पुलिस से भी की थी लेकिन पुलिस के द्वारा कोई स्थित कदम नहीं उठाया गया जिसके चलते आरोपियों ने दिनदहाड़े अमित की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए फिलहाल भारी पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया है ताकि गांव में कोई विवाद ना हो सके।

About Author