Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
फर्रुखाबाद चोरी की 13 बाइकों के साथ पुलिस ने गुरुवार को तीन आरोपियों को पकड़ा। गिरोह का सरगना मौके से भाग निकला। पकड़े गए लोगों में एक नाबालिग भी शामिल है। वह बाइक को आसानी चुराकर ठिकाने पर पहुंचा देता था।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि शमसाबाद क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसओजी को स्थानीय पुलिस के साथ लगाया गया। थाना पुलिस व एसओजी ने जनपद कासगंज थाना पटियाली गांव मोहन नंगला निवासी रापेंद्र सिंह, नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बबना गढ़िया निवासी जगदीश उर्फ गबदे सहित जनपद एटा थाना राजा का रामपुर के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर को पकड़ लिया। गिरोह का सरगना जनपद कासगंज थाना पटियाली के गांव मोहन नगला निवासी दिलवर यादव भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 13 बाइकें बरामद कर लीं। एसपी ने बताया कि चोरी की चार बाइकें फर्रुखाबाद की है। बाकी बाइकें आसपास के जनपदों से चुराई गई हैं। पुलिस ने रापेंद्र के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। ये लोग 15 से 20 हजार रुपये में बाइकों को बेचते थे।



More Stories
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड आदित्य आनंद गिरफ्तार।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार की मेगा परियोजना से बदलेगी यूपी की तस्वीर।
भक्ति की लहर ने नोएडा को झकझोरा: हज़ारों लोगों ने अनुभव की भक्तिमय कीर्तन की परिवर्तनकारी शक्ति।