हापुड़ संवाददाता (युद्धवीर सिसौदिया)
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में शुक्रवार को हापुड़ के पत्रकारों के लिए मीडिया हाउस बनाने का प्रस्ताव पास हो गया। काफी समय से जिले के पत्रकार मीडिया हाउस की मांग कर रहे थे। जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार ने मीडिया हाउस निर्माण की बात रखी। जिला पंचायत की धनराशि से मीडिया हाउस निर्माण के लिए बोर्ड बैठक में स्वीकृति मिल गई। मीडिया हाउस के निर्माण से शहर के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। मेरठ हापुड़ सांसद राजेंद्र नगर अग्रवाल ने भी बैठक को संबोंधित किया। इस दौरान कमल मलिक, विजय पाल, प्रफुल्ल, उमेश राणा आदि मौजूद रहे।



More Stories
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड आदित्य आनंद गिरफ्तार।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार की मेगा परियोजना से बदलेगी यूपी की तस्वीर।
भक्ति की लहर ने नोएडा को झकझोरा: हज़ारों लोगों ने अनुभव की भक्तिमय कीर्तन की परिवर्तनकारी शक्ति।