NCR Live News

Latest News updates

दादरी पुलिस ने बंद मकान की खिडकी तोडकर आभूषण व नकदी चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये आभूषण व 25,000 बरामद।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

गौतमबुद्धनगर दिनांक 17.08.2022 को थाना दादरी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त आबिद खान पुत्र हामिद खान निवासी बझेड़ा कला, थाना धौलाना, जनपद को बिरयानी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से थाना दादरी के मु0अ0सं0 418/2022 धारा 454/380 भादवि से सम्बन्धित चोरी गये माल (01 गले का हार पीली धातु, 04 अंगूठी पीली धातु, 02 कानों के झुमके पीली धातु, 04 कंगन पीली धातु, 02 कड़े पीली धातु, 02 गले की चेन पीली धातु, 01 लॉकेट पीली धातु व 10 जोड़ी बिछिया सफेद धातु, 09 जोड़ी पायल सफेद धातु, 03 लॉकेट (चांद सितारे) सफेद धातु, 02 जोड़ी कडूली सफेद धातु व 07 गोलाकार मेडल गिलेट तथा 25000 रुपए) बरामद हुए।पूछताछ किये जाने पर अभि0 उपरोक्त ने बताया कि साहब मैने यह सब सामान जु 2 सेक्टर मे बंद मकान की खिडकी तोडकर करीब 4 -5 दिन पहले चोरी किया था, आज मौका पाकर बेचने की फिराक मे जा रहा था आपने मुझे माल के साथ पकड लिया है।

About Author