NCR Live News

Latest News updates

पाॅड टैक्सी का संचालन नोएडा, ग्रेटर नोएडा व जेवर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को जोडने के साथ-साथ पर्यावरण सुधार में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। जेवर विधायक ठा.धीरेन्द्र सिंह –


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट तक पाॅड टैक्सी सेवा का निर्माण करने वाली अल्ट्रा पीआरटी कंपनी के भारत व मध्य पूर्व के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नितिन कुमार ने आज दिनांक 06 मार्च 2021 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को पाॅड टैक्सी की विशेषताओं, पर्यावरण सुरक्षा व भविष्य के बेहतर परिवहन व्यवस्था से सम्बन्धित प्रेजेंटेशन दिखाया।
भारत व मध्य पूर्व देशों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि *’’मेट्रो व ट्रेनों के निर्माण के मुकाबले पाॅड टैक्सी 05 गुना कम लागत पर निर्मित की जा सकती है तथा बैट्ररी अथवा हाइड्रोजन चालित होने के कारण यह पर्यावरण के अनुकूल है और प्री-फैब्रिकेटेड ढांचे के माध्यम से इसे बहुत कम समय में बनाया जा सकता है। यह सर्विस पूर्णतयाः स्वचालित और कम स्पेस लेने के कारण हिंदुस्तान के शहरों के लिए मुफीद यातायात का माध्यम भविष्य के लिए बन सकती है।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को इसकी खूबियों के बारे में विस्तार से बताते हुए अल्ट्रा पीआरटी कंपनी के प्रतिनिधि ने प्रेजेेंटेशन के माध्यम से इसकी सुगमता व यात्रियों के लिए सुझाव का विस्तार से प्रदर्शन किया।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि ‘’ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट को कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए, उत्तर प्रदेश सरकार इस तकनीक को अपनाये जाने पर विचार कर रही है। जेवर में प्रस्तावित फिल्म सिटी व वृंदावन तक हेरिटेज सिटी व अनेकों मल्टीनेशनल कंपनियों की स्थापना से, इस क्षेत्र के लिए पाॅड टैक्सी का विकल्प भविष्य के लिए बेहतरी का संदेश है।

About Author