NCR Live News

Latest News updates

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर आगामी 11 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद के न्यायाधीश के द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यालय कक्ष में की गई महत्वपूर्ण बैठक।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करने के संबंध में की गई गहन चर्चा। जनपद के नागरिकों को सुलभ एवं शीघ्रता के साथ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार एवं उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में आगामी 11 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है।

इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद में विभिन्न स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का सुलह एवं समझौते के आधार पर निस्तारण संभव कराए जा सके। इसी क्रम में आज माननीय जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आहूत करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विस्तार परक रूप से चर्चा की गई तथा पुलिस अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 11 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने एवं इस अवसर पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करते हुए जन सामान्य को लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारियों द्वारा तैयारियां सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित होने वाले संभावित वादों को चिन्हित करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण संभव हो सके। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में डीसीपी सेंट्रल हरिश्चंद्र, डीसीपी ट्रैफिक गणेश साह तथा अन्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।

About Author