Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
राजीव गांधी की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहम फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रही नलिनी और आरपी रविचंद्रन सहित छह आरोपियों को रिहा करने का निर्देश दिया है,सुप्रीम कोर्ट ने उनकी रिहाई का आदेश देते हुए कहा कि तमिलनाडु सरकार ने पहले राज्यपाल को उनकी रिहाई की सिफारिश की थी। मई में एक और दोषी पेरारीवलन को सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही रिहा करने का आदेश दिया था।सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस आदेश में एस. नलिनी, जयकुमार, आरपी रविचंद्रन, रॉबर्ट पियास, सुथेंद्रराजा और श्रीहरन को रिहा कर दिया है। जेल में उनका आचरण अच्छा पाया गया और उन सभी ने जेल में रहने के दौरान विभिन्न डिग्रियां भी हासिल की थीं।



More Stories
दिल्ली -पहली बार चांदी कीमत 4 लाख रुपए किलो के पार,सोना 1.78 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा।
दिल्ली – BSF भर्ती में अग्निवीरों को बड़ी राहत,कांस्टेबल भर्ती में 50% कोटा तय,गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना।
दिल्ली – भारत को मिली कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी,अहमदाबाद में होगा आयोजन।