Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
गौतमबुद्धनगर नोएडा आज दिनांक 15/07/2022 को थाना फेस-3 पुलिस और बदमाश के बीच थाना क्षेत्र के सेक्टर-68 के पास हुयी पुलिस मुठभेड के दौरान 01 बदमाश विकास पुत्र श्यामवीर निवासी ग्राम ममूरा थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर को पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व बिना नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल यामाहा बरामद की गई है। घायल अभियुक्त को ईलाज हेतु अस्पताल भिजवाया जा रहा है। अभियुक्त थाना फेस-3 के मु0अ0सं0 346/2022 धारा 326ए में वांछित चल रहा था। अभियुक्त द्वारा दिनांक 14/07/2022 की रात्री को ममूरा, रामदास होटल के पास अपनी प्रेमिका से बदला लेने की नियत से उसके ऊपर बैट्री का पानी डाल दिया गया था जिसमें वहा झुलस गयी थी एवं वर्तमान में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।