फर्रुखाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया जाएगा। सभी सरकारी भवन तिरंगा रोशनी से जगमगाएंगे। बुधवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। जनपद में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम त्योहार के रूप में मनाया जाएगा। इसमें दो लाख 90 हजार झंडा लगाने का लक्ष्य है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने इसकी तैयारी के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथियों में सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों में तिरंगा लाइटें लगेंगी। खादी कपड़े का तिरंगा फहराया जाएगा। बसों, ऑटो रिक्शा व अन्य वाहनों में स्टीकर व पंपलेट लगाकर प्रचार किया जाए।
सभी शीतगृह व व्यावसायिक प्रतिष्ठान तिरंगा लाइटों से सजाए जाएंगे। अमृत सरोवरों पर भी तिरंगा फहराया जाएगा। प्रत्येक ब्लाक में 75 पीआरडी जवानों की बाइक रैली निकलेगी। कलक्ट्रेट व विकास भवन में सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे।
घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रत्येक गांव व वार्ड में नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे। शहर के बिजली खंभों को भी तिरंगा लाइटों से सजाया जाएगा। सीडीओ एम. अरून्मोली, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, डीएफओ पीके उपाध्याय आदि मौजूद रहे। डीपीओ भारत प्रसाद ने बताया कि तिरंगा कार्यक्रम के लिए कोई सरकारी बजट नहीं है। जन सहयोग से हर घर तिरंगा कार्यक्रम किया जाएगा।



More Stories
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड आदित्य आनंद गिरफ्तार।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार की मेगा परियोजना से बदलेगी यूपी की तस्वीर।
भक्ति की लहर ने नोएडा को झकझोरा: हज़ारों लोगों ने अनुभव की भक्तिमय कीर्तन की परिवर्तनकारी शक्ति।