कल यानी 14 जुलाई को रोडवेज बसों का संकट रहेगा। क्योंकि, कल 20 बसों को प्रधानमंत्री की रैली में जालौन भेजी जाएंगी। 30 बसों को पहले ही गोवर्धन मेले में भेज दी गईं हैं। बृहस्पतिवार की सुबह 20 बसें प्रधानमंत्री की रैली में जाएंगी।
फर्रुखाबाद डिपो में कुल 93 बसें हैं। इनमें से कुल 70 बसें चल रहीं हैं। 30 बसें मुड़िया मेला में सोमवार को चली गईं है। 20 बसें बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री की रैली में भेजी जाएंगी। 5 बसें पुलिस लाइन में खड़ी कराई गईं हैं। ऐसे में कुल 15 बची है। बृहस्पतिवार को 15 बसें चलेंगी।
दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी होगी
जिले से 40 बसें दिल्ली मार्ग पर अकेले चल रही हैं। इस बसों से बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली जाते हैं। बृहस्पतिवार को बसों की संख्या कम रहेगी। इससे यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी रहेगी। दिल्ली जाने वाली दोनों ट्रेने कालिंद्री और आनंद विहार एक सप्ताह के लिए फुल हैं।
ARM आरसी यादव ने बताया, “मुड़िया मेले में गईं बसों को 14 की रात तक वापस आने के निर्देश हैं। शासन ने बसें मांगी है, तो देनी को पड़ेगी। कोशिश है कि जिन बसों में मामूली खराबी है। उनको दुरुस्त कराकर मार्गों पर चलाया जाए।”



More Stories
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड आदित्य आनंद गिरफ्तार।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार की मेगा परियोजना से बदलेगी यूपी की तस्वीर।
भक्ति की लहर ने नोएडा को झकझोरा: हज़ारों लोगों ने अनुभव की भक्तिमय कीर्तन की परिवर्तनकारी शक्ति।