NCR Live News

Latest News updates

फर्रूखाबाद” जयमाला की तैयारियों के बीच दूल्हे के बहनोई को पड़ा थप्पड़, रात को लौटी बरात,पुलिस ने दोनों पक्षों में कराया समझौता , सुबह हुए फेरे।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

फर्रुखाबाद के नवाबगंज में बरातियों के स्वागत सत्कार के दौरान मझिया ने दूल्हे के बहनोई को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर वर व वधू पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। बरात रात में ही वापस चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 3 बरातियों को पकड़ लिया। पुलिस के बुलाने पर दूल्हा भी पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। सोमवार सुबह फेरे हुए और दुल्हन विदा हो गई। गांव सलेमपुर निवासी त्योरी निवासी ग्रामीण की पुत्री का विवाह जनपद मैनपुरी थाना बिछवां के गांव भनौऊघाट के युवक से तय हुआ था।रविवार रात बरात आई। वधू पक्ष के लोग बरातियों के सत्कार में लगे थे। इसी दौरान दूल्हे के बहनोई किसी बात पर नाराज हो गए। मझिया ने उनको समझाने का प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो मझिया ने थप्पड़ जड़ दिया। इस पर वर पक्ष के लोग उग्र हो गए। विवाद के बाद वर पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। बराती वापस चले गए। वधू पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के बाहर से 3 बरातियों को पकड़ लिया। फोन करके दूल्हे को थाने बुलाया गया। सोमवार सुबह पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद दूल्हा मंडप में पहुंचा और फेरे हुए। इसके बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर विदा हो गया।

About Author