NCR Live News

Latest News updates

फर्रूखाबाद” वाहन चेकिंग में हुए विवाद में दबंगों ने हमला कर चौकी इंचार्ज व सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, क्लीनिक में घुस कर बचाई जान।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रूखाबाद के मोहम्मदाबाद में वाहन चेकिंग में हुए विवाद में दबंगों ने नीबकरोरी चौकी इंचार्ज व तीन सिपाहियों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। चौकी इंचार्ज व एक सिपाही एक क्लीनिक में घ़ुसकर जान बचाई। थाने से फोर्स पहुंचने पर दबंग भाग गए।
चौकी इंचार्ज व तीनों सिपाहियों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो सिपाहियों की हालत गंभीर होने पर लोहिया भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से मिली बाइक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली क्षेत्र की नीबकरोरी चौकी इंचार्ज मोहित मिश्रा शुक्रवार शाम सिपाही दिव्यांशु, रवींद्र, दीपक चौधरी के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे।

About Author