Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
फिल्मों और टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अनुपम श्याम का 63 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। मुंबई के गोरेगांव में स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मन की आवाज प्रतिज्ञा सीरियल में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाकर वे घर-घर में पहचाने जाने लगे थे।
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। दिग्गज अभिनेता अनुपम श्याम का मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से निधन हो गया है। खबरों की मानें तो अनपम श्याम की निधन की खबर मिलते ही एक्टर यशपाल शर्मा अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘मुझे पता चला की उनका निधन हो गया। इस लिए मैं दौड़ा चला आया तो पता चला कि उनकी सांसे चल रही थीं. बाद में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित किया।’

अनुपम श्याम का जन्म 20 सितंबर 1957 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था। उनकी स्कूली पढ़ाई प्रतापगढ़ में ही हुई थी। लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से उन्होंने थिएटर की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली के श्रीराम सेंटर रंगमंडल में काम किया। इसके बाद वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रॉमा से जुड़ गए।
अनुपम श्याम को फिल्मों में ज्यादातर निगेटिव रोल ही मिले। उन्होंने कुछ इंटरनेशनल फिल्मों में भी काम किया। इनमें द लिटिल बुद्धा और ऑस्कर अवॉर्ड पाने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर खास हैं। इस फिल्म में अनुपम ने ऐसा किरदार निभाया था, जो भीख मंगवाने के लिए बच्चों को अंधा बनाता था।
छोटे पर्दे के ठाकुर सज्जन सिंह उर्फ अनुपम श्याम का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वे मशहूर टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार ले लोकप्रिय हुए थे। अनुपम श्याम ओझा पिछले साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।



More Stories
सेना पर कथित अपमान वाला ट्वीट डिलीट कर ऋचा चड्ढा ने मांगी माफी, कहा- नाना फौज में थे, यह मेरे खून में है
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
स्नेहा ने 15 साल बाद ऐश्वर्या से तुलना पर दिया बड़ा बयान
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
इस एक्ट्रेस से बेइंतहा मोहब्बत करते थे बॉबी देओल लेकिन पापा धर्मेंद्र की जिद के आगे टेकने पड़े थे घुटने