NCR Live News

Latest News updates

यमुना एक्सप्रेस वे पर अप्रैल से लागू होगा फ़ास्टटैग, यमुना विकास प्राधिकरण में आई डी बी आई बैंक और जेपी इंफ्राटेक के बीच हुआ एग्रीमेंट।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे 165 किलोमीटर लंबे तीनों टोलो पर फास्टैग लागू किया जाएगा । इस संबंध में यीडा, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड व आई डी बी आई बैंक के बीच त्रिपक्षीय अनुबंध किया गया है।

अनुबंध के तहत अगले सात वर्षों तक यमुना एक्सप्रेस-वे पर आईडीबीआई बैंक फास्टैग के जरिए तीनों टोल जेवर, मथुरा व आगरा पर टोल टैक्स संग्रह करेगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फास्टैग से टोल वसूली को अभी तक यमुना एक्सप्रेस-वे पर लागू नहीं किया गया था। इसके लिए तंत्र विकसित करने तथा संचालन व नियंत्रण के लिए एजेंसी के चुनाव को लेकर लगातार कवायद चल रही थी। आगामी अप्रैल माह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग सुविधा लागू हो जाएगी।

About Author