लखनऊ-CM योगी ने देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने महाकुंभ मार्ग पर यातायात सुगम रखने, पार्किंग स्थलों के सही उपयोग, और मेला परिसर में अनाधिकृत वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए।माघ पूर्णिमा पर विशेष सतर्कता व संत रविदास जयंती पर भव्य आयोजन सुनिश्चित करने का आदेश दिया।CM ने बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को प्राथमिकता देने और नदी व मेला परिसर की सफाई पर जोर दिया।अधिक स्पेशल ट्रेन व बसों की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि महाकुंभ में विश्व का सबसे बड़ा मानव समागम है और प्रयागराज वासियों के संयम व सहयोग की प्रशंसा की।प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, कौशांबी, कानपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, जौनपुर, बांदा, प्रतापगढ़, भदोही, रायबरेली, गोरखपुर, चित्रकूट, महोबा, और अन्य जिलों के अधिकारियों ने कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया।CM ने मेला व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने पर बल दिया।



More Stories
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड आदित्य आनंद गिरफ्तार।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार की मेगा परियोजना से बदलेगी यूपी की तस्वीर।
भक्ति की लहर ने नोएडा को झकझोरा: हज़ारों लोगों ने अनुभव की भक्तिमय कीर्तन की परिवर्तनकारी शक्ति।