NCR Live News

Latest News updates

सुनपुरा में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर,15 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अतिक्रमण को किया ध्वस्त,सीईओ रितु माहेश्वरी ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की दी चेतावनी। ,


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शनिवार को सुनपुरा में हो रहे अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाया। करीब 15 हजार वर्ग मीटर जमीन को खाली कराया। कालोनाइजर अवैध निर्माण कर इसे कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। खाली कराई गई जमीन कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रभारी जीएम प्रोजेक्ट सलिल यादव ने बताया कि वर्क सर्किल दो के प्रभारी चरण सिंह के नेतृत्व में प्रबंधक प्रताप सिंह व सहायक प्रबंधक राजेश निम की टीम ने शनिवार को सुनपुरा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सुनपुरा के खसरा नंबर 433, 434, 437 व 438 की 15 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। कालोनाइजर यहां अवैध निर्माण कर रहे थे। प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों मदद से शनिवार को इन खसरा नंबरों की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को हटा दिया गया। करीब 15 हजार वर्ग मीटर जमीन खाली कराई गई, जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। सुबह करीब 8.30 बजे शुरू हुई इस कारवाई में चार जेसीबी व तीन डंफर का इस्तेमाल किया गया। करीब दो घंटे तक कार्रवाई चली। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने अधिसूचित अथवा अधिग्रहित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

About Author