Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
ग्रेटर नोएडा। हिंडन नदी के डूब क्षेत्र की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर चला। प्राधिकरण ने कालोनाइजरों से करीब 2.5 हेक्टेयर जमीन खाली कराई।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख के पास हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में खसरा नंबर 104, 105 व 121 की जमीन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहले ही खरीद चुका है, लेकिन कालोनाइजर इस जमीन पर अवैध कॉलोनी काट रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक एनके जैन की अगुवाई में प्रबंधक चेतराम व स्थानीय पुलिस की टीम शनिवार दोपहर मौके पर पहुंच गई। टीम ने डूब क्षेत्र में अवैध कब्जों को ढहा दिया। दोपहर में करीब 2:30 घंटे तक चली इस कार्रवाई में 5 बुल्डोजरों का इस्तेमाल किया गया। प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना ए.के. अरोड़ा ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में कहीं पर भी जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड आदित्य आनंद गिरफ्तार।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार की मेगा परियोजना से बदलेगी यूपी की तस्वीर।
भक्ति की लहर ने नोएडा को झकझोरा: हज़ारों लोगों ने अनुभव की भक्तिमय कीर्तन की परिवर्तनकारी शक्ति।