Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
21/02/2021 रविवार
मेष
अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको करियर को लेकर दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। अपने स्वार्थ के वश हो दूसरों के हितों को प्रभावित न होने दें। सन्तान की ओर से निराशा हो सकती है।
वृषभ
परिवार वालों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। व्यापार में बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देंगे। गुरुजनों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन
अनावश्यक लाभ कमाने का प्रयास न करें। अज्ञात भय का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी कार्यों में थोड़ी रुकावट आ सकती है। किसी योजना के विफल होने की आशंका सतायेगी। गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं।
कर्क
पैतृक सम्पत्ति में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। किसी गम्भीर विषय का अध्ययन शुरू कर सकते हैं। त्वरित निर्णय लेने के कारण आपके सभी कार्य सफल होंगे।
सिंह
विघ्न बाधाओं को पार करते हुए धीरे-धीरे लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर ढूँढेंगे। लेखनकला से जुड़े लोगों को ख्याति प्राप्त होगी। युवा वर्ग को करियर में बेहतरीन अवसर मिलेंगे। मन में नये और उर्वर विचार जन्म ले सकते हैं।
कन्या
विद्यार्थियों को पढ़ाई में बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी चाहिये। संचित धन का प्रयोग किसी अच्छे काम में करेंगे। अधिकारियों के सामने अपने प्रदर्शन को अच्छा रखने का दबाव रहेगा।
तुला
धन लाभ के लिये बहुत अच्छा समय है। विवाहेत्तर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखनी चाहिये। ऑफिस में आपका काम में मन नहीं लगेगा। नजदीकी लोग आपका अपमान कर सकते हैं। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
वृश्चिक
किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। लवमेट्स के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनायेंगे। रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं। तर्कपूर्ण व्यवहार के कारण आपको सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक सम्पत्ति में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आयेगी।
धनु
सन्तान सुख में वृद्धि होगी। अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपके जीवन में प्रसन्नता का आगमन होगा। प्रियजनों से मेलजोल बढ़ेगा। प्रेमी जन के साथ घूमने जा सकते हैं। लोगों के लिये प्रेरणास्तोत्र बनेंगे। यात्रा लाभकारी हो सकती है।
मकर
लम्बे समय से हो रही समस्या का समाधान प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिवार के भविष्य की चिन्ता रहेगी। साझेदारी के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। दिन की शुरुआत आपको थोड़ी सावधानी से करनी चाहिये।
कुंभ
प्रेमी जन से झगड़ा हो सकता है। नये वस्त्र और आभूषण खरीद सकते हैं। परिजनों के व्यवहार से आपको परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन थोड़ा नीरस रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको हानि हो सकती है। आपको अपनी साख की चिन्ता रहेगी।
मीन
लम्बी यात्रा की योजना बना सकते हैं। बच्चों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस में आपको बड़ा लाभ हो सकता है। अपनी कार्यकुशलता का लाभ उठायेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा (मस्तिष्क रेखा विशेषज्ञ) 8651823024



More Stories
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
फर्रुखाबाद” गंगा में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, 2 की तलाश जारी।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
2021: चैत्र नवरात्रि की पारण तिथि से लेकर मां दुर्गा की सवारी और जानें घटस्थापना के शुभ मुहूर्त व विधि ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
महाशिवरात्रि पर कालसर्प दोष की शान्ति के उपाय कैसे करें। जानिए आचार्य अनुपम गुप्ता से।