फर्रुखाबाद मे कंपिल थाना क्षेत्र के गांव भागीपुर उमराह के प्रधान वीरेंद्र उर्फ मन्ने यादव के रिश्ते के भतीजे मुकेश के साथ गांव उमरैन निवासी दो युवकों ने शनिवार दोपहर को अभद्रता कर दी।
इस पर प्रधान वीरेंद्र सिंह मुकेश के साथ थाने में शिकायत करने पहुंचे। थाने में तहरीर देने को कहा गया। इस बीच प्रधान शिकायत करने कंपिल चेयरमैन उदयपाल के घर पंचायत कराने के लिए पहुंच गए।
आरोप है कि वहां चेयरमैन ने राइफल की बट से प्रधान को पीट कर लहूलुहान कर दिया। इसकी जानकारी पर प्रधान के गांव से करीब 50 लोग पहुंच गए। उन्होंने चेयरमैन व उनके भाई की गिरफ्तारी की मांग कर थाने का घेराव किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया है।



More Stories
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड आदित्य आनंद गिरफ्तार।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार की मेगा परियोजना से बदलेगी यूपी की तस्वीर।
भक्ति की लहर ने नोएडा को झकझोरा: हज़ारों लोगों ने अनुभव की भक्तिमय कीर्तन की परिवर्तनकारी शक्ति।