बौद्ध तीर्थ स्थली संकिसा में आषाढृी पूर्णिमा से बौद्ध भिक्षुओं ने वर्षावास शुरू कर दिया है। धम्मा लोको बुद्ध बिहार संकिसा में कर्मवीर शाक्य की देखरेख में भिक्षुओं ने वर्षावास शुरू किया है। मोमबत्ती और अगरवत्ती जलाकर वर्षावास की शुरुआत की गयी। संकिसा स्थित अन्य बिहारों में भी धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। वर्षावास के प्रारंभ होने से यहां का वातावरण भक्तिमय हो रह है। उधर गुरु पूर्णिमा के मौके पर सांसद मुकेश राजपूत संकिसा में पहुंचे। उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं को वस्त्र व फलदान किया।



More Stories
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड आदित्य आनंद गिरफ्तार।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार की मेगा परियोजना से बदलेगी यूपी की तस्वीर।
भक्ति की लहर ने नोएडा को झकझोरा: हज़ारों लोगों ने अनुभव की भक्तिमय कीर्तन की परिवर्तनकारी शक्ति।