October 15, 2025

NCR Live News

Latest News updates

बॉलीवुड और टीवी के जाने माने अभिनेता ठाकुर सज्जन सिंह यानी अनुपम श्‍याम ओझा का,हुआ निधन, सीरियल प्रतिज्ञा से मिली थी पहचान।

फिल्मों और टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अनुपम श्याम का 63 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। मुंबई के गोरेगांव में स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मन की आवाज प्रतिज्ञा सीरियल में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाकर वे घर-घर में पहचाने जाने लगे थे।
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। दिग्गज अभिनेता अनुपम श्याम का मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से निधन हो गया है। खबरों की मानें तो अनपम श्याम की निधन की खबर मिलते ही एक्टर यशपाल शर्मा अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘मुझे पता चला की उनका निधन हो गया। इस लिए मैं दौड़ा चला आया तो पता चला कि उनकी सांसे चल रही थीं. बाद में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित किया।’


अनुपम श्याम का जन्म 20 सितंबर 1957 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था। उनकी स्कूली पढ़ाई प्रतापगढ़ में ही हुई थी। लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से उन्होंने थिएटर की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली के श्रीराम सेंटर रंगमंडल में काम किया। इसके बाद वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रॉमा से जुड़ गए।
अनुपम श्याम को फिल्मों में ज्यादातर निगेटिव रोल ही मिले। उन्होंने कुछ इंटरनेशनल फिल्मों में भी काम किया। इनमें द लिटिल बुद्धा और ऑस्कर अवॉर्ड पाने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर खास हैं। इस फिल्म में अनुपम ने ऐसा किरदार निभाया था, जो भीख मंगवाने के लिए बच्चों को अंधा बनाता था।
छोटे पर्दे के ठाकुर सज्जन सिंह उर्फ अनुपम श्याम का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वे मशहूर टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार ले लोकप्रिय हुए थे। अनुपम श्याम ओझा पिछले साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।

About Author