मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 अगस्त को लोकसेवा आयोग द्वारा चयनित सहायक अध्यापकों व प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र देंगे। लोकभवन में इस तीसरे चरण 2667 एलटी ग्रेड व 179 प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। 10768 शिक्षक भर्ती में चयनित अध्यापकों को इससे पहले 2 चरणों में ऑनलाइन माध्यम से नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं।
पहले चरण में आयोजित कार्यक्रम में 3,317 शिक्षकों और दूसरे चरण में 436 एलटी ग्रेड व प्रवक्ताओं को मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र वितरित कर चुके हैं लेकिन ये कार्यक्रम ऑनलाइन था और जिलों के एनआईसी में नवनियुक्त शिक्षकों से मुख्यमंत्री ने संवाद किया था। इस बार माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्यक्रम का आयोजन लोकभवन में कर रहा है जहां लगभग 200 शिक्षकों को बुलाया गया है। कार्यक्रम 12 बजे से होगा लेकिन सभी शिक्षकों को साढ़े नौ बजे लोकभवन पहुंचना होगा। लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या, कानपुर, प्रयागराज के शिक्षकों को लोकभवन बुलाया गया है। बाकी शिक्षकों को जिलों में जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
राज्य सरकार ने पहली बार एलटी ग्रेड परीक्षा का जिम्मा लोक सेवा आयोग को सौंपा और लिखित परीक्षा से सहायक अध्यापकों की भर्ती का निर्णय लिया। इसकी लिखित परीक्षा 2018 में हुई थी। राज्य सरकार लम्बे समय बाद राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए भर्ती कर रही है।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।