कान्हा की नगरी मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि तीर्थ क्षेत्रों में मांस और मदिरा की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा। बता दें कि अभी तक मंदिरों और धर्मस्थलों से 100 मीटर की दूरी पर शराब दुकानें और मांस की दुकानें खोलने पर रोक है।ऐसे में सीएम की इस घोषणा के बाद अब मथुरा-वृंदावन सहित प्रदेश के अन्य तीर्थ स्थलों पर मांस और मदिरा की बिक्री पर रोक लग गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूज्य संतों का कहना है कि ब्रज के सभी क्षेत्रों में मांस की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए और यह होना चाहिए।प्रशासन इस संबंध में योजना बनाकर, जो लोग इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, उनके पुनर्वास की व्यवस्था करें।साथ ही उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के जनप्रतिनिधि मंदिर जाने तक में डरते थे, लेकिन आज ऐसा नहीं है. आज वह लोग भी कहते हैं कि राम हमारे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए शराब और मांस के व्यापार में प्रतिबंध लगे। इससे प्रभावित लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं।द्वापर युग का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन और दूध की बिक्री के क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि मथुरा के वृन्दावन, गोवर्धन, नन्दगांव, बरसाना, गोकुल, महावन एवं बलदेव में जल्द ही मांस और शराब की बिक्री बंद कर इन कार्यों में लगे लोगों का अन्य व्यवसायों में पुनर्वास किया जाएगा।
आपको बता दें कि मथुरा में जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में कान्हा के दर्शन किए. वह काफी देर तक श्रीराधाकृष्ण की अद्भुत छवि को निहारते रहे. उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से इस मौके का इंतजार कर रहा था, लेकिन हर बार कोई न कोई बाधा उन्हें रोक देती थी।अब उनकी इच्छा पूरी हुई है।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।