लखनऊ : लखीमपुर खीरी में हिंसा के बाद से उत्तर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है.
विपक्षी दलों के तमाम नेता लखनऊ के रास्ते लखीमपुर खीरी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच यूपी की राजधानी लखनऊ में आठ नवंबर तक धारा-144 लागू करने का आदेश दिया गया है. ये फैसला कोरोना महामारी, आगामी त्योहारों, किसान संगठनों के प्रदर्शनों को देखते हुए लिया गया है. धारा-144 के तहत पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होती है.
एक बयान में कहा गया, ‘लखनऊ पुलिस ने आगामी त्योहारों, विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं और किसानों के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कोरोना के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 8 नवंबर तक सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगा दिया है.’
कांग्रेस नेता राहुल संभवत: बुधवार को जाएंगे लखीमपुर खीरी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को हुई लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए चार किसानों के परिवारों से मिलने बुधवार को लखीमपुर खीरी जा सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी बुधवार को लखनऊ पहुंचेंगे और पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ लखीमपुर खीरी जाएंगे.
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पहले ही पार्टी के 10 नेताओं के साथ सीतापुर में हिरासत में लिया गया है. प्रियंका गांधी को सोमवार तड़के उस समय हिरासत में लिया गया था, जब वह लखीमपुर खीरी जा रही थीं. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रियंका को उनके वकीलों से मिलने नहीं दिया जा रहा है और प्रशासन उन्हें हिरासत में लेने का कारण नहीं बता रहा है.



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।