ग्रेटर नोएडा।जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच चलने वाली पॉड टैक्सी की दिशा में एक और कदम बढ़ गया है। परियोजना पूरा करने के लिए कंपनी चयनित करने के लिए निविदा (बिड डाक्यूमेंट) और अनुबंध पत्र (कंसेशन एग्रीमेंट) तैयार हो गया है।
यमुना प्राधिकरण जल्द ही इसके लिए वैश्विक टेंडर निकालेगा।यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच पॉड टैक्सी चलाने की तैयारी की है। इसके अलावा पॉड टैक्सी से यीडा के सेक्टरों को भी जोड़ेगा। यमुना प्राधिकरण ने इसकी डीपीआर इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉरपोरेशन लिमिटेड से बनवाई है। कंपनी ने 14.6 किलोमीटर की डीपीआर बनाई है। फिल्म सिटी और एयरपोर्ट के बीच की दूरी 5.5 किलोमीटर है। बाकी दूरी सेक्टरों की है। इस परियोजना को पूरा करने में 882 करोड़ खर्च होंगे। पॉड टैक्सी बिना चालक के दौड़ेगी। डबल कॉरिडोर वाली परियोजना को पूरा करने में एक साल का समय लगेगा। डीपीआर के मुताबिक एयरपोर्ट और फिल्म सिटी को जोड़ने के साथ ही पॉड टैक्सी यमुना प्राधिकरण के सेक्टरों को जोड़ेगी। इसमें सेक्टर-21, 28, 29, 32 व सेक्टर-33 शामिल हैं।
यमुना प्राधिकरण ने इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉरपोरेशन लिमिटेड से बिड डाक्यूमेंट और कंसेशन एग्रीमेंट बनाने के लिए कहा था। कंपनी ने दोनों कागजात तैयार कर दिए हैं। कंपनी ने दोनों कागजात प्राधिकरण को सौंप दिए हैं। परियोजना को पूरा करने के लिए कंपनी की तलाश की जाएगी। यमुना प्राधिकरण जल्द ही ग्लोबल टेंडर निकालेगा ताकि कंपनी का चयन किया जा सके। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही कंपनी का चयन करने के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
More Stories
ग्रेटर नोएडा 60वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला–ऑटम 2025 इंडिया एक्सपो मार्ट में 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा,हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (EPCH) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल,ग्रेटर नोएडा में 15 सितम्बर को हिन्दी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बुलंदशहर-श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी ज़ोरदार टक्कर,8 लोगों की मौत की खबर,45 श्रद्धालु बताये जा रहे घायल।