आज 25 दिसम्बर श्रद्धेय भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल विहारी बाजपेई के जन्मदिवस के पावन अवसर पर अटल युवा संकल्प रैली का आयोजन किया गया । रैली में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय रेसलर व भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बबीता फोगाट रही।
यह रैली बिसरख ब्लॉक से भाजयुमो अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में 137 मोटरसाइकिल सवारों से निकाली गई।भाजपा युवा मोर्चा की बाइक रैली बिसरख ब्लॉक मे संगोष्ठी के बाद मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाई, उसके बाद निराला ग्रीनशायर सोसाइटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम व तुलसी पूजन किया, उसके बाद गांव जलालपुर होते हुए बाइक रैली का पुष्प वर्षा कर जगह-जगह बिसरख मोड, हरिश्चंद्र का बाग, पटवारी का बाग, बादलपुर, धूम मानिकपुर, नगर पालिका, दादरी तहसील, गुर्जर कॉलोनी गेट, बालिका इंटर कॉलेज दादरी, चिटहेरा, दादरी रेलवे रोड, तिलपता गाँव,तिलपता गोल चक्कर, व फिर भाजपा कार्यालय पर समापन हुआ।कार्यक्रम दादरी विधानसभा संयोजक जिला उपाध्यक्ष अजमेंद्र नागर रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष विजय भाटी,जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी, ब्लाक प्रमुख ओमपाल प्रधान, दादरी विधायक तेजपाल नागर, सत्येंद्र नागर, पवन नागर, विजेंद्र प्रमुख,गीता पंडित चेयरमैन, संजय भाटी, भूपेंश चौधरी, सोमेश गुप्ता, विकास चौधरी सुमित बसोया, अतुल गुर्जर मथुरापुर,अतुल भाटी बढ़पुरा,हर्ष बंसल, सुनील पंडित तुगलपुर, गौरव नागर,नितिन शर्मा संदीप गोयल, जॉनी चौहान, अनुज गुलावली, रिंकू भाटी, सतवीर भाटी आदि सभी दादरी विधानसभा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताबंधु उपस्थित रहे।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।