लखनऊ-उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सख्त पाबंदिया लगाई है। सीएम योगी ने 10वीं तक के सभी स्कूल मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी तक बंद करने का फैसला लिया है।इसके साथ ही नाईट कर्फ्यू भी रात 10 से सुबह 6 बजे तक लागू करने का फैसला लिया है। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यऩाथ ने टीम 9 के साथ बैठक की।सीएम योगी ने स्वास्थ्य परामर्श समिति के साथ बैठक की और कोरोना प्रबंधन पर विशेषज्ञ डॉक्टर्स की राय ली। जिसके बाद सीएम योगी ने कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। सीएम योगी की टीम-9 की बैठक में कई कड़े फैसले लिये गये हैं। यूपी में 10वीं तक के सभी स्कूल मकर संक्रांति तक बंद रहेंगे।कोरोना के 1000 एक्टिव केसेज वाले जिलों में कड़ी पाबंदियां लगाने के निर्देश दिये गये हैं।प्रदेश में जिम, स्पा, सिनेमाहॉल, और बैंक्वेट हॉल 50% क्षमता से चलने के निर्देश दिये गये हैं।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।