अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार ने खटाना गाँव की गौ शाला मैं जाकर गौ शाला की स्थिति का जायजा लिया तो देखा कि गौ शाला मैं कम से कम 500 गाय है पर चारे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है जिसके लिए ग्राम प्रधान सुशील राणा , हरिओम सिंह प्रधान, प्रताप सिंह सिसोदिया ने आग्रह किया कि इस गौ शाला के संचालन में कुछ सहयोग कीजिए क्योंकि सरकार द्वारा जो हर गाय के लिए सहयोग राशि दी जा रही है उससे गाय का पेट नहीं भरा जा सकता है इन सब बातों को देखते हुए गौ माता के लिए श्रद्धा रखते हुए और सनातन धर्म में आस्था होने के आज गौ शाला के प्रबंधक टीम के सुशील राणा प्रधान और प्रताप सिंह सिसोदिया को अपने आवास ग्रेटर नोएडा सेक्टर पाई – 1, में आमंत्रित करके गौ शाला के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की तरफ से 11000/- आर्थिक सहयोग किया है और साथ ही साथ कर्नल चमन सिंह सिसोदिया ने 5100/-

आर्थिक सहयोग किया है और जल्दी ही एक अच्छी रणनीति बनाकर गौ माताओं के खाने पीने की एक अच्छी व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार का गौ शाला कमेटी बहुत बहुत आभार प्रकट करती है क्योंकि गौ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।