NCR Live News

Latest News updates

गौतम बुद्ध नगर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न,पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

गौतमबुद्धनगर 24 मई, 2022 जनपद के पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर सुहास एल0वाई0 ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि पूर्व सैनिकों के द्वारा अपने जीवन के अहम पल देश सेवा के लिए समर्पित किए गए हैं, इसलिए हम लोगों का भी यह दायित्व बनता है कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्धता के साथ किया जायें।

उन्होंने संबंधित विभाग अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व सैनिक बंधुओं की जो भी समस्याएं आज प्राप्त हो रही हैं उनका गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण करते हुए संबंधित सैनिक बंधुओं को भी रिपोर्ट से अवगत कराया जाए।जिलाधिकारी ने बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं जैसे भूमि विकास, पुलिस, बैंक से ऋण, पेंशन, शिक्षा, आर्थिक अनुदान, रोजगार, सम्बन्धी समस्या तथा अन्य समस्यओं का अनुश्रवण करते हुये सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि पूर्व सैनिकों की आज जो समस्या प्राप्त हुयी है, उनका निस्तारण समयबद्धता के आधार पर करते हुये रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध करायें। बैठक का सफल संचालन (अ0प्रा0) जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी गौतमबुद्धनगर कर्नल कपिल कत्याल के द्वारा किया गया।इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एस0बी0 सिंह, सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी संग प्रिय आनंद, ए.सी.पी. मुख्यालय सूर्य कुमार सिंह तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों एवं पूर्व सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें