फर्रुखाबाद व्यापार मंडल ‘मिश्रा गुट’ के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा उर्फ बॉबी ने फेसबुक पर पोस्ट कर सिटी मजिस्ट्रेट और अधिशासी अधिकारियों से जान का खतरा बताया है। आशंका जताई है कि यह लोग उनकी हत्या करवा सकते हैं। साथ ही लिखा है कि वह व्यापारी हित में झुकने वाले नहीं हैं।
बता दें, बीते शुक्रवार को चौक से रेलवे स्टेशन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान संजीव और सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव से नोकझोंक हुई थी। व्यापारियों ने नारेबाजी की थी। संजीव ने रविवार को फेसबुक पर एक पोस्ट डाली। इसमें कहा कि अतिक्रमण के नाम पर गरीब जनता को उजाड़ कर बेघर किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री का निर्देश है कि व्यापारियों साथ बैठक करके काम करें, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। व्यापारियों की मांग जब सिटी मजिस्ट्रेट, कोतवाल और EO के सामने रखी तो सिटी मजिस्ट्रेट भड़क गईं। उन्होंने बर्बाद करने और देख लेने की चेतावनी दी। संजीव मिश्रा ने आशंका जताई है कि सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका के EO उनकी हत्या या फर्जी मुकदमे में फंसा सकते हैं।
उनके साथ की जा रही साजिश
फेसबुक पर की गई पोस्ट में मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष ने लिखा है कि, वह 15 वर्ष से जिलाध्यक्ष और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। मार्केट में स्थित उनके मकान पर कार्रवाई की साजिश की जा रही है। प्रशासन गलत तरीके से अतिक्रमण करने की बात कह रहा है।
जानें क्या बोले अधिकारी
सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया, पूरे शहर में एक कानून के दायरे में ही रहकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। संजीव मिश्रा, उनके भाइयों के भवन भी अतिक्रमण के दायरे में आ रहे हैं। उन्हें बचाने के लिए गलत आरोप लगा रहे हैं। अतिक्रमण हर कीमत पर हटाकर शहर को सुंदर बनाया जाएगा। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है।
EO नगर पालिका रविंद्र कुमार ने बताया, जिलाध्यक्ष ने पोस्ट में जो भी आरोप लगाए हैं, वह गलत हैं। मेरी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। प्रशासनिक कारणों के आधार पर करवा रहा हूं। व्यापारियों के सहयोग से शहर को सुंदर बनाया जा सकता है।



More Stories
सीएम योगी “स्कूल चलो अभियान” का वाराणसी से करेंगे भव्य शुभारंभ,नामांकन, पाठ्य-पुस्तक वितरण और जन जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर।
दिल्ली – इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ाया,आज रात 12 बजे से लागू।
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।