गौतम बुध नगर दिनांक 30/06/2022 को वादी मुकदमा द्वारा थाना एक्सप्रेस-वे पर लिखित सूचना दी गई कि उदयपुर (राजस्थान) की घटना के फेसबुक पर वायरल हो रहे वीडियों पर एक युवक आशिफ खान पुत्र युसुफ खान द्वारा फेसबुक पर वीडियों को लाइक कर उसका समर्थन करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना एक्सप्रेस-वे पर मु0अ0सं0 090/2022 धारा 505(2)/295क भादवि0 पंजीकृत किया गया।दिनांक 30/06/2022 को थाना एक्सप्रेस-वे नोएडा पुलिस द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अभियुक्त आशिफ खान पुत्र युसुफ खान निवासी ग्राम छपरौली, सेक्टर-168, थाना एक्सप्रेस-वे, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के गंदे नाले के पास बने ऑटो स्टैड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से ऑनलाइन वीडियों पर टिप्पणी करने में प्रयोग में लिया गया 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।अभियुक्त का विवरणःआशिफ खान पुत्र युसुफ खान निवासी ग्राम छपरौली, सेक्टर-168, थाना एक्सप्रेस-वे, गौतमबुद्धनगर।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।