NCR Live News

Latest News updates

दादरी पुलिस ने मालिक की क्रेटा गाडी व कैश लेकर फरार ड्राइवर, 2 महिला व अन्य 1 साथी को किया गिरफ्तार, कब्जे से क्रेटा कार व 81 लाख 68 हजार नगद कैश तथा वादी का लेपटॉप, मोबाइल फोन बरामद।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा 50,000 रूपये के इनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

दिनांक 06.07.2022 को थाना दादरी पुलिस को वादी संजीव कुमार अग्रवाल नि0 द्वारका दिल्ली द्वारा लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि मै व मेरा ड्राइवर सोनू चौहान मेरी गाडी क्रेटा कार नं0 डीएल 2 सीएडब्लू 9897 रंग सफेद से दिल्ली से अनूप शहर के लिये जा रहे थे, समय करीब 09.00 बजे पैरिफेरल से नीचे उतरकर लुहारली टोल की तरफ कुछ दूर चलते ही मैने ड्राइवर से कहा कि मुझे लघुशँका करने जाना है गाडी साईड मे लगा दो तभी ड्राइवर सोनू ने गाडी साईड मे लगा दी मै लघुशंका करने चला गया इसी दौरान ड्राइवर सोनू मेरी उपरोक्त गाडी क्रेटा को लेकर फरार हो गया है जिसमे मेरे 18 लाख रूपये कैश व लैपटोप व मोबाइल आदि कागजात भी थे। इस सूचना पर थाना दादरी पर मु0अ0सं0 358/2022 धारा 406 भादवि पंजीकृत होकर विवेचना प्रारम्भ की गयी । ड्राइवर द्वारा वादी का बदनियती से ले जाया गया माल बरामदगी करने व मुल्जिम की गिरफ्तारी करने हेतु एक टीम का उच्चाधिकारियो द्वारा गठन किया गया।

आज दिनांक 07.07.2022 को थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि ड्राइवर सोनू वादी की कार एवं माल सहित अपने रिश्तेदारो के साथ मथुरा की तरफ गया है जो वहाँ से भी कही लम्बा निकलने की फिराक मे है। इस घटना को भी ड्राइवर सोनू व उसकी पत्नी तथा सोनू का बहनोई एवं बहन द्वारा योजनाबद्ध तरीके से अन्जाम दिया गया है। इस सूचना पर टीम द्वारा बिना किसी देरी के मथुरा के लिए मूव किया गया तथा सूचना के अनुसार मथुरा के सूर्यनगर कालोनी मे स्थित सोनू के बहनोई कर्णवीर सिंह के आवास के पास से क्रेटा गाडी मे बैठे ड्राइवर सोनू चौहान व उसकी पत्नी पुष्पा व बहनोई कर्णवीर व सोनू की बहन श्वेता सिंह को समय करीब 09.30 बजे मय बदनियती से ले जायी गयी क्रेटा कार नं0 डीएल 2 सीएडब्लू 9897 रंग सफेद व 81 लाख 68 हजार नगद कैश तथा वादी का लेपटोप, मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया । प्रारम्भिक पूछताछ मे चारो गिरफ्तार अभियुक्तो ने स्वीकार किया कि इस घटना की योजना चारो के द्वारा दिल्ली के उत्तम नगर मे ड्राइवर सोनू चौहान के किराये के कमरे पर बनाई थी। अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

अभियुक्तों का विवरणः
1. सोनू चौहान पुत्र श्री रामरतन सिंह नि0 ग्राम गंगा दरवाजा थाना कायमगंज जिला फर्रूखाबाद हाल पता गली नं0 10 मकान नं0 56ए विश्वास नगर उत्तमनगर दिल्ली
2. कर्णवीर पुत्र श्री दयाराम सिंह नि0 ग्राम नंगला जयराम थाना कागरौल जनपद आगरा हाल पता गली नं0 01 मकान नं0 53ए विश्वास नगर उत्तमनगर दिल्ली
3. पुष्पा पत्नी सोनू चोहान नि0 ग्राम गंगा दरवाजा थाना कायमगंज जिला फर्रूखाबाद वर्तमान पता गली नं0 10 मकान नं0 56ए विश्वास नगर उत्तमनगर दिल्ली
4. श्वेता सिंह पत्नी कर्णवीर नि0 ग्राम नंगला जयराम थाना कागरौल जनपद आगरा वर्तमान पता गली नं0 01 मकान नं0 53ए विश्वास नगर उत्तमनगर दिल्ली

About Author