ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर आज दिनांक 11.07.2022 को थाना दादरी पुलिस द्वारा अवैध गांजा व शराब के साथ 5 नाइजिरियन पुरूष व 5 नाइजिरियन महिला को थाना क्षेत्र के ओमीक्रोन-1 मकान नं0-सी-51 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 310 ग्राम गांजा व 217 कैन/बोतल बीयर व 17 बोतल व्हिस्की अंग्रेजी शराब(उत्तर प्रदेश मार्का व दिल्ली मार्का) बरामद की गई है। अभियुक्तों द्वारा अवैध शराब का जखीरा जमा कर रखा था तथा उक्त मादक पदार्थ का सेवन करना स्वीकार किया गया है। विदेशी नागरिकों के प्रपत्र व वीजा की जाँच भी की जा रही है।पंजीकृत अभियोग का विवरणः1.मु0अ0सं0 368/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।2.मु0अ0सं0 369/22 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।3.मु0अ0सं0 370/22 धारा 14 विदेशी अधि0 थाना दादरी गौतमबुद्धनगर।बरामदगी का विवरणः1.310 ग्राम गांजा2.217 कैन/बोतल बीयर3.17 बोतल व्हिस्की अंग्रेजी शराब।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।