एनसीआर लाइव : ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को सेक्टर बीटा टू स्थित बार्बिक्यू नेशन और बरकोस होटल पर 52-52 हजार (कुल 1.04 लाख) रुपये का जुर्माना लगाया। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों होटलों का जायजा लिया और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 के अंतर्गत कूड़े को सही ढंग से प्रोसेस नहीं करने पर जुर्माना लगाया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों से कूड़ा का उचित प्रबंधन करने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने में सहयोग करने की अपील की है।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।