करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व प्रेमराज भाटी ने बताया कि बुलंदशहर के अंतर्गत जोखाबाद औद्योगिक इकाइयां मानकों के अनुरूप कार्य नहीं कर रही हैं केमिकल फैक्ट्रियां केमिकल युक्त दूषित जल को बोर के माध्यम से जमीन में उतार रहे हैं कुछ केमिकल फैक्ट्रियां केमिकल युक्त पानी को खुलेआम नालों में छोड़ रहे हैं। दुषित एवं बदबूदार पानी की वजह से लोगों को सांस लेने में भी भारी दिक्कत हो रही है वही लगातार भूजल भी दूषित हो रहा है। औद्योगिक क्षेत्र की अधिकतर फैक्ट्रियां की चिमनियों से काला धुआं निकलता हुआ दिखाई देता है जो बड़े स्तर पर पर्यावरण को नष्ट कर रहा है एवं वायु प्रदूषण को बढ़ावा दे रहा है। फैक्ट्रीयों के द्वारा लगातार ध्वनि प्रदूषण भी किया जा रहा है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से लगातार हम लोग शिकायत कर रहे हैं लेकिन कार्यवाही के नाम पर कुछ नहीं हो रही है इसके विरोध में क्षेत्र के विभिन्न गांव के सरकारी हेड पंपों का दूषित पानी एसडीएम दीपक पाल को सौंपा।

इस दौरान- कृष्णपाल यादव प्रेमराज भाटी ब्रह्मपाल कपासिया मोहित अधाना बसंत भाटी वीर सिंह भाटी मनोज अधाना उमेश यादव उधम सिंह झम्मन सिंह नीरज भड़ाना भीम सिंह चेतन अधाना विजय प्रधान सौरभ भाटी राजकुमार पीलवान आदि लोग मौजूद रहे।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।