फर्रुखाबाद। टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई । घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
नवाबगंज थाने के मंझना गांव निवासी सुनील कुमार शुक्रवार की रात फैजबाग से बाइक से अपने घर जा रहे थे। हजियापुर के पास तेज रफ्तार टेंपो ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर दौड़े और जानकारी पुलिस को दी। गंभीर अवस्था में सुनील को रात में इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने इलाज के लिए भर्ती किया। कुछ देर बाद ही सुनील की मौत हो गई। घटना से भाई कल्लू राम, अनिल ,पंकज व परिवार के अन्य सदस्यों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।



More Stories
सीएम योगी “स्कूल चलो अभियान” का वाराणसी से करेंगे भव्य शुभारंभ,नामांकन, पाठ्य-पुस्तक वितरण और जन जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर।
दिल्ली – इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ाया,आज रात 12 बजे से लागू।
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।